Gridih News: छोटकी खरगडीहा चौक पर दो घंटे तक सड़क जाम
गिरडीह, अक्टूबर 13 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा चौक पर सोमवार को लगभग दो घंटे तक सड़क जाम लगी रही। जाम के कारण बेंगाबाद-चतरो और छोटकी खरगडीहा-मिर्जागंज पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम में फंसे राहगीर परेशान रहे। दुर्गा पूजा के मौके पर लंबी दूरी तय करनेवाले यात्रियों को जाम का कोपभाजन बनना पड़ा। बताया जाता है कि दोपहर पौने दो बजे से लेकर सवा चार बजे तक सड़क जाम जस का तस बना रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी थी। बता दें कि छोटकी खरगडीहा में सड़क जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है। चौक पर सड़क के दोनों तरफ मुख्य सड़क का अतिक्रमण कर प्रतिष्ठान खोल दिए जाने और प्रतिष्ठानों के आगे दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़ा कर देने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बियाडा घाट से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.