गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड कॉलेज डुमरी में शनिवार को आईक्यूएसी के तत्वावधान में प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार माथुर ने की, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता मिश्रा ने किया। समारोह में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में बिताए चार वर्षों के अनुभव साझा किए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य डॉ माथुर ने कहा कि विदाई संसार का नियम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं जीवन में सफलता हासिल कर कॉलेज और देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम को परीक्षा नियंत्रक डॉ बद्री नारायण प्रसाद, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजेश प्...