गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग गिरिडीह की ओर से आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने छात्रों को आग लगने के कारणों, उसके प्रकारों और बुझाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आग तीन प्रकार की होती है और हर प्रकार को बुझाने के तरीके अलग होते हैं। टीम ने विद्यालय परिसर में फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का लाइव डेमो दिया और छात्रों को स्वयं अभ्यास भी कराया, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने विभाग की टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से आपदा के समय सुरक्षा की भावना विकसित होती है और ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए। मौ...