गिरडीह, अक्टूबर 15 -- विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसकुपाय में पिछले छह महीने से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बंद रहने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों को लंबे समय से दोपहर का भोजन नहीं मिल रहा है। इससे न केवल बच्चों के पोषण पर असर पड़ने की आशंका है, बल्कि सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठने लगे हैं। गरीब बच्चों के लिए पोषण का अहम सहारा है एमडीएम : ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में पढ़नेवाले कई गरीब परिवारों के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन पोषण का महत्वपूर्ण सहारा है। ऐसे में यदि छह महीने से भोजन नहीं मिल रहा है, तो इसका सीधा असर बच्चों पर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि भोजन नहीं म...