गिरडीह, नवम्बर 17 -- Gridih News: गावां। छठ महापर्व के अवसर पर राष्ट्रवादी युवा मंच की ओर से गावां में ग्रेसिया पब्लिक स्कूल के पास छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच फलाहार का वितरण किया गया। वहीं, गावां न्यू पोस्ट ऑफिस के समीप छठ महापर्व के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन कर सैकड़ों लोगों के बीच महाप्रसाद बांटा गया। भंडारे में बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बताया जाता है कि न्यू पोस्ट ऑफिस के समीप पिछले 20 वर्षों से लगातार छठ महापर्व के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंच के सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और उपासना के साथ सामाजिक एकता, सेवा, समरसता और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Palamu News: उदीयमान भगवान आदित्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन, 36 घंटे का उपवास ...