गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: डुमरी। इसरी बाजार स्थित दिगम्बर जैन बीसपंथी कोठी जिनालय में आयोजित 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के चौथे दिन गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आयोजन शास्त्री वीरेंद्र, मंजू एवं अंजू दीदी के सानिध्य में 21 से 28 जुलाई तक चल रहा है। अष्टानिका महोत्सव के चौथे दिन गूंजा जैन ने इंद्राणी एवं पारस जिनेश जैन ने इंद्र का स्वरूप धारण कर भगवान की पूजा-अर्चना की। वहीं सरिता जैन एवं जय जिनेश जैन सौधर्म आकांक्षी के रूप में पूजन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त किया। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शाम सात बजे आरती एवं मंगल प्रवचन हो रहा है। आयोजन के अंतिम दिन विधान समापन के अवसर पर अभिषेक, शांति...