गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। बुधवार रात्रि सियाटांड़ चौक पर अवस्थित एक पान गुमेटी में चोरों ने अपना हाथ साफ किया। चोरों ने गुमेटी के छोटे दरवाजे को तोड़कर घटना को अंजाम दिया। गुमेटी संचालक बरमसिया निवासी पवन कुमार वर्मा बोल बम यात्रा पर देवघर गए हुए हैं। इसी दौरान चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के माध्यम से संचालक को फोन पर दी गई। पवन वर्मा ने बताया कि देवघर से लौटने के बाद वे गुमटी पहुंचकर चोरी का जायजा लेंगे। इसके बाद नवडीहा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। यह भी पढ़ें- Nawada News: गोविन्दपुर में तीन दुकानों में चोरी, नगदी समेत अन्य सामान चुराये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...