Gridih News: चोरों ने एक ही घर को दोबारा बनाया निशाना
गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: सियाटांड़। जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी अंतर्गत चौरगता गांव में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। पीड़ित दिलखुश चौधरी पिता मदन चौधरी के घर में चोरों ने लगातार दूसरी बार घुसकर चोरी का प्रयास किया, जिससे परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। पीड़ित के अनुसार, बीते 12 जून 2026 की रात चोरों ने उनके घर में घुसकर कीमती सामान की चोरी कर ली थी। इस संबंध में स्थानीय थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।कार्रवाई न होने से मनबढ़ अपराधियों ने 24 अगस्त की मध्यरात्रि 2 बजे के लगभग दोबारा उनके घर को निशाना बनाया। चेहरे पर काला कपड़ा बांधकर घुसे 5-6 चोरों की आहट सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। परिजनों द्वारा शोर मचाने और ग्रामीणों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.