गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घोड्थम्भा ओपी के ग्राम गुंडरी स्थित निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन से सबमर्सिबल पंप चोरी होने तथा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ठेकेदार नरेश विश्वकर्मा ने घोड़थम्भा ओपी प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, जिला परिषद गिरिडीह से आवंटित कार्य के तहत पंचायत भवन के बगल में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण स्थल के सामने स्थित बोरिंग में लगा सबमर्सिबल पंप 06 सितंबर को चोरी हो गयी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद 15 सितंबर को अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन भवन से करीब पांच क्विंटल छड़ चोरी कर ली और भवन में तोड़फोड़ भी की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मोटर चोरी करके बोर में डाल दिया ईंट-पत...