Gridih News: चोरी करते पकड़ाया युवक, हिदायत देकर छोड़ा
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां में रात के समय घर में घुसकर लोहे का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यशवंत राम के घर में बगल का निवासी जीतू राम, पिता स्व. मधुसूदन राम, कथित तौर पर घुसकर लोहे का सामान चोरी कर रहा था। इसी दौरान परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीतू राम को पकड़ लिया और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। हालांकि, रविवार को पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं दिए जाने के कारण पुलिस ने जीतू राम को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.