गिरडीह, सितम्बर 20 -- Gridih News: तिसरी। तिसरी के सुप्रसिद्ध जमामो देवी माता मंदिर में भादो माह में पिछले दिनों देवी माता पर दुग्धाभिषेक करने आई दो महिला श्रद्धालुओं से दो सोने की चेन और एक लॉकेट की छिनतई करने के मामले का 24 घंटे के अंदर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने और छिनतई की गई सोने की चेन आदि की बरामदगी करने पर गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार को गिरिडीह में तिसरी के थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इससे न सिर्फ थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर का बल्कि तिसरी पुलिस महकमा का मान बढ़ा है। मालूम हो कि भादो माह के पहले शनिवार को बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु देवी माता पर दुग्धाभिषेक के लिए जमामो देवी माता मंदिर आए थे। इसी दौरान बिहार के नवादा जिला की महिला चेन स्नैचरों द्वारा दो महिला श्र...