गिरडीह, अक्टूबर 30 -- भाजपा संगठन और चुनावी तैयारी Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के झारखंड प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा शुक्रवार को मध्य भाग मंडल के बनियाडीह पहुंचे। उनके साथ प्रशिक्षण संयोजक मनोज दुबे भी थे। बनियाडीह में जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह के आवास पर मध्य भाग मंडल के अध्यक्ष खिरोधर दास, मनीलाल, गंगाधर दास, अर्जुन मोहली, राजेंद्र दास, राहुल सिंह आदि ने गणेश मिश्रा का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया। इस दौरान पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी भी मौजूद थे। मौके पर गणेश मिश्रा ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। मीडिया से बातचीत में गणेश मिश्रा ने पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र स्तर पर भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय को ल...