गिरडीह, जुलाई 6 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के चिलगा से बगजोबारा तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। लगभग एक दशक पहले बनी यह सड़क अब गड्ढों और बोल्डरों में तब्दील हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थर और कीचड़ के कारण आवागमन दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। दोपहिया वाहन चालक कई बार गिरकर घायल हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : सुईया-फुलहरा मुख्य सड़क बदहाल, 40 गांवों की यातायात व्यवस्था प्रभावितसड़क की महत्ता पैदल चलने वाले राहगीरों को भी जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ रहा है। इस सड़क की सबसे बड़ी अहमियत यह है कि इसी रास्ते से श्रद्धालु चिलगा स्थित प्रसिद्ध श्वेतकालिका कालिका मंदिर जाते हैं। मंदिर में ग्रामीण क्षेत्र क...