गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। जमुआ चकाई मुख्य मार्ग पर चिलखारी मोड़ के पास सोमवार की रात सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें तेज रफ्तार गति से जा रहे बाइक सवार उमेश सोरेन 18 की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक की चपेट में आने से पैदल जा रहा एक व्यक्ति मजरुल शेख मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही दोनों घायलों को चकाई स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसी क्रम में बाइक सवार उमेश सोरेन की अस्पताल में ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ara News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर हाल में पटना रेफर मृतक बाइक सवार की पहचान गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चिलखारी निवासी उमेश सोरेन (18 वर्ष...