Gridih News: चिरकी से लेकर मधुबन तक जलापूर्ति एक सप्ताह से ठप
गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चिरकी से लेकर मधुबन तक के ग्रामीणों की प्यास बुझानेवाली ग्रामीण जलापूर्ति योजना पिछले एक सप्ताह से ठप है। बराकर नदी स्थित इंटेक वेल का मोटर खराब हो जाने के कारण जलापूर्ति बाधित है। जिससे योजना पर निर्भर चिरकी, मधुबन और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत उत्पन्न हो गई है। जलापूर्ति बंद रहने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बतला दें कि चिरकी से लेकर मधुबन के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करोड़ों की लागत से जलापूर्ति योजना शुरू की गई थी। बराकर नदी में इंटेक वेल लगाकर पाइपलाइन के जरिये मधुबन तक पानी लाया जाता था। मधुबन स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी फिल्टर कर मधुबन व चिरकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.