गिरडीह, अक्टूबर 19 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। चिरकी हटियाटांड़ को आखिरकार रविवार को बिजली से निजात मिल गई। लंबे समय से खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। मोहल्ले में लोड अधिक होने से बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या उत्पन्न हो रही थी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पंचायत के अगुवा साथियों ने झामुमो प्रखंड कमेटी से संपर्क कर इस समस्या के समाधान की पहल की। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी और प्रखंड सचिव अख्तर अंसारी ने समस्या को पार्टी की जिला कमेटी में रखा। जिलाध्यक्ष संजय सिंह और बिजली विभाग के प्रतिनिधि रहे शाहनवाज अंसारी के सहयोग से मोहल्ले के लिए 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। रविवार सुबह ट्रांसफार्मर आते ही मोहल्लेवासी और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। ट्रांसफार्मर उतारने एवं लगाने के दौर...