गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: शाहिद इमाम, गिरिडीह। गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के नियंत्रणाधीन क्षेत्र पीरटांड़ में नए चिड़ियाघर की स्थापना होगी। झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री सह स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पहल पर इस प्रस्ताव को सक्षम स्तर (झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड) से भी स्वीकृति मिल गई है। चिड़ियाघर की स्थापना को स्वीकृति मिलने से इधर पीरटांड़ के साथ समूचे जिले के लोग खासे उत्साहित हैं। पीरटांड़ को सबसे अधिक खुशी यह है कि यह प्रखंड विकसित होने के साथ और झारखंड में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। यह भी पढ़ें- बेतला, पलामू किला व महुआटांड भेड़िया अभयारण्य एकीकृत टूरिज्म सर्किट बनेंगेचिड़ियाघर की स्थापना की जानकारी कहां पर होगी स्थापना : चिड़ियाघर की स्थापना गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के पीरटांड़ थाना के मौजा दुधनियां, कबरियाबेड़ा, कुम...