गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र स्थित निमाडीह पंचायत के चरकी गांव के पास जानकी पहाड़ी में चाल धंसने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बच्चे की पहचान चरकी निवासी विजय राय के 10 वर्षीय पुत्र राजवीर राय के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक अन्य घायल बच्चे को इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है। क्षेत्र में चर्चा है कि दोनों बच्चे अहले सुबह बंद पड़े माइका खदान में माइका चुनने घुसे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि मृतक के परिजनों का कहना है कि दोनों दीपावली में घर पुताई के लिए मिट्टी लाने गए थे। इस दौरान यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना के बाद गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार एवं प्रभारी सीओ अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे व परिजनों व आसपास के ग्रामीणों से बात की। पुलिस ने ब...