गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के गांधी मैदान में स्टेडियम बनने का मामला वर्षों से ठंडे बस्ते में पड़ा है। मैदान स्टेडियम बनने की आस में है, लेकिन निर्माण को लेकर अब तक कोई पहल नहीं दिख रही है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और युवाओं में भारी नाराजगी है।

पूर्व मुख्यमंत्री की अनुशंसा मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने करीब चार साल पहले तिसरी के गांधी मैदान में स्टेडियम निर्माण और उन्नयन के लिए अनुशंसा की थी। उन्होंने राज्य के तत्कालीन खेल मंत्री, गिरिडीह के उपायुक्त और जिला खेल सचिव को पत्र भी लिखा था।

डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया स्वीकृति मिलने के बाद सूबे के तत्कालीन खेल मंत्री के आदेश पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग, रांची और गिरिडीह के इंजीनियरों की संयुक्त टीम स्टेडियम के लिए डी...