गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना परिसर में रविवार को चौकीदार व दिगवार संघ के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें थाना क्षेत्र में पदस्थापित चौकीदारों को चार माह से वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष आर्थिक समस्या उतपन्न हो जाने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता चौकीदार प्रेमलाल तुरी ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वेतन भुगतान नहीं होने पर निराशा जताते हुए उपायुक्त से दुर्गापूजा के पूर्व बकाया वेतन का भुगतान करवाने की अपील की। उपस्थित चौकीदारों द्वारा अंचल कार्यालय के नाजिर पर वेतन भुगतान के लिए अवैध ढंग से राशि की मांग किए जाने पर चिंता जताई। बताया कि वेतन के अभाव में बच्चों की फीस भरने व लोन की राशि भुगतना करने सहित अन्य कार्यो में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: ब्लाक परिसर में सीडीओ ने व्यवस्थ...