गिरडीह, अक्टूबर 16 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चितमाडीह पंचायत के एक गांव से चार बच्चों की मां के पिछले कई दिनों से गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने प्रेमी के साथ भागने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। थाना में दिए गए आवेदन में स्पष्ट किया है कि यह घटना 7 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे की है। आवेदक अपने घर में मां के साथ रहता है। उसके पिता और तीन भाई रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। आवेदक का आरोप है कि घटना की रात में घर में एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर जब तक परिजन पहुंचे, दोनों घर से फरार हो गए। आवेदक के अनुसार भागने के दौरान उक्त व्यक्ति अपना बैग घर में ही छोड़ गया, जिसमें कपड़े और कुछ दस्तावेज थे। दस्तावेजों के आधार पर ...