Gridih News: चांदनी कुमारी बनीं गावां की एमओ, पद संभाला
गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: गावां। गावां प्रखंड की नई प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) चांदनी कुमारी ने शनिवार को पूर्व प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रखंड में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को सुचारू रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि डीलरों तक समय पर अनाज पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही सभी कार्डधारकों को निर्धारित समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता या परेशानी होने पर कार्डधारी सीधे उनसे मिलकर शिकायत कर सकते हैं। शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: चार माह से नहीं मिला सीएचसी गार्ड को मानदेय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.