गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में चक्रवात अर्नब पर असर रहा। बुधवार को पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। गांव से शहर की रफ्तार इसके असर से थमी रही। ग्रामीण दुकानदार शहर नहीं आए, इसे लेकर हाट-बाजार उदासीन रहा। ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि बुधवार शाम में 4 बजे के बाद बाद हल्की-फुल्की बूंदाबांदी बारिश भी हुई। इधर मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव से 30 अक्टूबर तक बारिश होने की आशंका को देखते हुए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। संभावित प्रतिकूल मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डीसी रामनिवास यादव ने सभी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को सतर्क रहने, स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चि...