Gridih News: चक्रवात अर्नब का असर बरकरार, हवाओं के साथ हुई बारिश
गिरडीह, अक्टूबर 31 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में शुक्रवार को तीसरे दिन भी चक्रवाती तूफान अर्नब का असर बरकरार रहा। दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ खूब बारिश हुई। इसके पूर्व सुबह में थोड़ी देर के लिए आसमान में घने बादल छाए रहे। इसके बाद धूप भी खिली। लेकिन घने बादलों के आगे धूप जल्दी ही छुप गई। दोपहर के बाद से जो झमाझम बारिश शुरू हुई, वह देर रात तक होती रही। तेज बारिश होने से शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। फुटपाथ की दुकानें बारिश होने के साथ सड़क से गायब हो गई। इधर, अर्नब के असर से किसान और मजदूर काफी परेशान रहे। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: बारिश और तेज हवा से जनजीवन बेहाल, खेतों में बिछी धान की फसल मजदूरों की रोजी पर आफत बनी रही। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से किसानों के फसलें खराब होती दिखी। दूसरी ओर बारिश ने लोगों को अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.