गिरडीह, नवम्बर 23 -- Gridih News: देवरी। चक्रवात अकवान के प्रभाव से देवरी के गांवों में दो दिनों तक हुई बारिश से धान, आलू तथा अन्य फसलों को नुकसान होने से किसानों को भारी नुक्सान होने का अनुमान है। जिसे लेकर नेकपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया रामनारायण दास सहित पीड़ित किसानों एवं समाजसेवियों ने चिंता जताते हुए किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन के अधिकारियों से की। पूर्व मुखिया राम नारायण दास ने बताया कि धान की खेती के सीजन में अल्पवृष्टि के कारण किसानों ने मशक्कत से पटवन कर धान की रोपाई की थी। इसके बाद धान में बाली आने के समय भी बारिश हो गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेत लबालब अब कटाई के समय भी अब लगातार चक्रवात की बारिश होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ ...