गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: देवरी। देवरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के पास भेलवाघाटी पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें भेलवाघाटी नरसंहार के बाद सरकार द्वारा ग्राम विकास से संबंधित किए गए घोषणाओं को पूरा करने को लेकर एक मांग पत्र बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया। मांग पत्र में मुख्य रूप से भेलवाघाटी नरसंहार में मारे गए लोगों के नाम पर इको पार्क का निर्माण करने सहित द्वार बनाकर उनकी प्रतिमा लगाने, साल 2019 से अरघा नदी पर निर्माणाधीन पुल एवं सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्थाई चिकित्सक एवं एंबुलेंस की व्यवस्था करने, सभी गांव की कच्ची सड़कों का पक्कीकरण करने, किसानों की खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने, विद्युत सब स्टेशन का निर्माण करने, कोल्ड स्टो...