गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। घाघरा साइंस कॉलेज बगोदर में आइक्यूएसी और सांस्कृतिक विभाग के द्वारा शनिवार को सावन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सचिव अशोक कुमार यादव एवं प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास तथा शिक्षकगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने विद्यार्थियों को उनके कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं, तत्पश्चात सावन महोत्सव कार्यक्रम का रंगारंग आगाज किया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कॉलेज में सावन महोत्सव और कन्या विद्यालय में प्रतियोगिताएंप्रतियोगिताएँ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें मटका प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, एकल नृत्य, एकल कविता, झूमर तथा मेहंदी प्रतियोगिता शामिल थी। प्रथम ...