गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के अड़वारा गांव निवासी पोदिना देवी ने शुक्रवार को बगोदर थाना में आवेदन देकर घर में घुसकर मारपीट और छिनतई का आरोप लगाया है। यह आरोप गोतिया पर ही लगाया गया है। कहा है कि मारपीट की घटना में वह घायल हो गई। आवेदन में बताया कि गुरुवार रात करीब 8 बजे गोतिया छोटी महतो, प्रदीप महतो, कौलेश्वर महतो और पुसनी देवी उनके घर पहुंचे। पीड़िता बेटी-दामाद और बच्चों के साथ दरवाजा बंद कर घर में थी। आरोपियों ने दरवाजा पीटा। नहीं खोलने पर धक्का देकर कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए और मारपीट करने लगे। पोदिना देवी ने बताया कि मारपीट के दौरान घर का राशन, मोबाइल, चांदी का लॉकेट और सोने के कान की बाली छीन ली गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मारपीट कर महिला का छीना आभूषण, दिया आवेदन हालांकि बाद में मोबाइल मिल गया। घटन...