गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर बाजार में दिनदहाड़े छिनतई की बड़ी वारदात से इलाके में दहशत है। बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के दरवाजे पर बैठी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना पुराने जीटी रोड की भीड़-भाड़ वाली जगह पर बगोदर थाना से महज ढाई सौ मीटर की दूरी पर हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय लता गुप्ता पति नरेंद्र गुप्ता अपने घर के दरवाजे के अंदर बैठी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके घर के सामने रुके। एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था और बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरी टोपी पहनकर अंदर आया।

घटना की जानकारी लता देवी ने बताया कि बदमाश ने पहले हालचाल पूछा। कुछ समझ पाती इससे पहले उसने गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग दौ...