Gridih News: घंघरी में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम घंघरी में शुक्रवार को सौ केवीए के नए ट्रांसफार्मर का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बगोदर के उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ। बता दें कि पिछले चार दिनों से गांव में बिजली नहीं थी, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह और उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह को दी। इसके बाद पूर्व विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की, जिस पर विभाग ने गांव में नया ट्रांसफार्मर पहुंचा दिया। मौके पर कुमोद यादव, खेमलाल महतो, हीरामन महतो, जगरनाथ महतो, घोला महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.