गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: मंगलवार देर रात सरिया थाना में सरिया बीडीओ ललित नारायण तिवारी पर केस नंबर 141/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उक्त मुकदमा कुसमाडीह निवासी मो आजाद के आवेदन पर दर्ज किया गया है। बताते चलें कि 03 सितम्बर से कुसमाडीह के ग्रामीण एवं सरिया बीडीओ के बीच विवाद चल रहा था, जिसमें ग्रामीणों ने बीडीओ पर एसआईआर के दौरान गांव के तीन युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया था। बाद में पूर्व विधायक द्वाारा जारी सीसीटीव फुटेज से यह स्पष्ट हो रहाथा कि बीडीओ के द्वारा ग्रामीणों के साथ गलत आचरण किया गया है। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। बतला दें कि कुसमाडीह सचिवालय में हुए घटनाक्रम के बाद बीडीओ ने गांव के सात नामजद एवं 300 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। साथ ही निर्वाची पदाधिकारी होने ...