गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के सिमराडीह के समीप सोमवार सुबह ग्रामीणों ने मवेशियों से लदे दो बोलेरो पिकअप वैन को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों वाहनों में कुल 10 दुधारु मवेशी लदे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों वाहनों और मवेशियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि मवेशियों की तस्करी की आशंका पर वाहनों को रोककर चालकों से कागजात मांगे गए, लेकिन वे तत्काल कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों वाहनों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। चालकों ने पुलिस को बताया कि मवेशियों को बिहार के बक्सर से धनबाद ले जाया जा रहा था। इसके बाद पशु चिकित्सक से मवेशियों की जांच कराई गई। जांच में सभी मवेशियों के दुधारू होने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सक की ज...