गिरडीह, अगस्त 12 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड की धुरगड़गी पंचायत के झारखंडधाम के समीप स्थित धानोटांड़ गांव के ग्रामीण दो दशक से पक्की सड़क की बाट जोह रहे हैं। गांव तक जाने वाला कच्चा रास्ता बरसात में कीचड़ से लथपथ हो जाने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए वर्षों तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पंचायत स्तर से बनना संभव नहीं होने का हवाला देते हुए मुखिया ने भी असमर्थता जताई। जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा के प्रयास के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो सका। आखिरकार, ग्रामीणों ने सरकारी मदद की उम्मीद छोड़ आपसी सहयोग से सड़क मरम्मत का बीड़ा उठाया। ग्रामीणों ने चंदा कर करीब सौ गाड़ी मोरम गिरवाया और श्रमदान से सड़...