Gridih News: ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: जमुआ। मकान सह दुकान में चोरी करते हुए एक चोर को गृह स्वामी एवं अन्य ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पाकर पहुंची जमुआ पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी और बाद में उसे गिरिडीह जेल भेज दिया। घटना जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर टोला पाराखारो गांव की है। इस बाबत गृह स्वामी चिंतामणि महतो ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि शुक्रवार रात जन्माष्टमी पर्व की दुकानदारी कर वे अपने परिजनों के साथ घर पर थे। खाना खाकर हम सभी परिवार सोने के लिए अपने अपने कमरा में चले गए। करीब 11 बजे रात्रि में दुकान की तरफ से खटपट की आवाज आने पर उसकी नींद खुल गई और वह तुरंत घर का आंगन में आ गया। यहां देखा कि दुकान की तरफ पीछे वाली खिड़की खुली है और वहां से दो-तीन व्यक्ति की आवाज आ रही थी। वह जैसे ही दुकान की तरफ बढ़ा तो उक्त लोग भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.