गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के गोल्हैया गांव में शनिवार को जैविक कृषि के पुरोधा और ग्राम भारती संस्था के संस्थापक दिवंगत हेमलाल महतो की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सात अक्टूबर 2026 को उनका निधन हो गया था। स्थानीय स्तर पर उन्हें 'गोबरमैन' से सम्मानित किया गया था। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता कामेश्वर प्रसाद यादव, झारखंड आंदोलनकारी एवं कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश महतो, गायक रूपलाल महतो तथा वृक्ष गंगा अभियान से जुड़े पर्यावरणविद् शिवशंकर गोप मुख्य रूप से उपस्थित थे। वक्ताओं ने हेमलाल महतो के सामाजिक कार्यों, जैविक कृषि के प्रति समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्...