गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी अंचल के लक्ष्मीपुर गांव में सरकारी गैर-मजरूआ जमीन का अतिक्रमण कर मकान बनाने के विरोध में माले नेता मंटू शर्मा के नेतृत्व में गांव के ग्रामीणों का सोमवार से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यह भी पढ़ें- Gridih News: किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना शुरूधरने की जानकारी इस सम्बन्ध में बताया गया कि गांव के ही तथाकथित लोगों द्वारा कथित रूप से सरकारी गैर-मजरूआ जमीन का जबरन अतिक्रमण किया जा रहा है और उक्त सरकारी जमीन पर काफी पहले से ही मकान बनाने का भी काम किया जा रहा है। लेकिन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके कारण भूमि माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है और वह बेरोकटोक सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने में लगे हैं। धरना का नेतृत्व कर र...