Gridih News: गैर-जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, अगस्त 19 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री निखत आयशा गिरिडीह के कार्यालय से निर्गत GR No. 589/2025 के तहत जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर हीरोडीह थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के चिकनाडीह के भुवनेश्वर वर्मा एवं नरेश वर्मा दोनों सगे भाई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फोटो 20 जीआरडी 156 हीरोडीह पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.