गिरडीह, अक्टूबर 3 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। गुणायतन की सेवा गतिविधियों में सहयोगी संस्था श्री सेवायतन की ओर से गुणायतन गोशाला परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान मधुबन एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 350 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सहज और नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि गुणायतन द्वारा 10 बिस्तरों का सेवाभावी अस्पताल भी संचालित किया जा रहा है, जहां दो चिकित्सक प्रतिदिन सुबह 8 से रात 8 बजे तक ओपीडी में सेवा देते हैं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: मधुबन के गुणायतन परिसर में लगाया मेगा मेडिकल कैंप मरीजों के लिए तीन एंबुलेंस तथा आवश्यक द...