Gridih News: गुजरात से प्रवासी मजदूर का शव गांव पहुंचा
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर में काम करने वाले प्रवासी मजदूर नंदलाल मिस्त्री (44) का शव सोमवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। मृतक डुमरी थाना क्षेत्र के चेगरो गांव निवासी थे। वह परिवार के भरण-पोषण के लिए गुजरात के जेतपुर में उषा कॉटन लिमिटेड कंपनी में ठेकेदार खेम नारायण के माध्यम से व्हाइट स्टेंटर मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करते थे। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से बीमार थे। नौ अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे जेतपुर के अमरनगर रोड स्थित ग्रीन पार्क में मिनरल वाटर प्लांट के पीछे अपने आवासीय कमरे में उनका निधन हो गया। नंदलाल परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.