गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ गुरु पूजन किया गया। श्री कबीर ज्ञान मंदिर, पतंजलि परिवार, गायत्री शक्तिपीठ सहित विभिन्न विद्यालयों में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर गुरु के महत्व को रेखांकित किया गया। गुरु पूर्णिमा पर श्री कबीर ज्ञान मंदिर में भव्य गुरु पूजन महोत्सव का आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर सदगुरु परम आराध्य मां ज्ञान का पूजन-वंदन करने पहुंचे। कार्यक्रम में झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, बंगाल व अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। नन्हीं बालिकाओं ने गुरु भक्ति पर भावनृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद गुरु भक्ति पर आधारित नाट्य मंचन हुआ। शिष्यों ने गुरु के विभिन्न पहलुओं पर प्रति उत्पन्नमति में अपने उद्गार व्यक्त किए। गुरु महिमा पर आधारि...