Gridih News: गिरिडीह में खिली धूप, बाजारों में लौटी रौनक
गिरडीह, सितम्बर 27 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। रविवार दोपहर मौसम साफ हुआ तो धूप खिल गई। जब बारिश थमी और आकाश से बादल छंटे तो सूर्य के दर्शन हुए, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। लगातार बारिश के कारण जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा और लोग अपने घरों से बाहर निकले। बारिश थमने से जहां आम जनजीवन सामान्य हो गया, वहीं किसान वर्ग को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी। रविवार को धूप खिलने के बाद अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बाजार में बढ़ी चहल-पहल : बारिश रुकने और मौसम साफ होने का असर शहर के बाजार में भी दिखा। व्हीटी बाजार स्थित साप्ताहिक हाट में ग्रामीण खरीददारों की खूब भीड़ रही। कई दिनों से बारिश के कारण घरों में रहने को मजबूर लोग बाहर निकले। बाजार और सार्वजनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.