गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: ​गिरिडीह। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक व पूर्व पार्षद राजेश यादव ने गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर स्थाई सफाई कर्मियों की बहाली की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विस्तार के बावजूद सफाई कर्मियों की संख्या न बढ़ाए जाने से शहर की सफाई व्यवस्था सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है। यादव ने कहा कि वर्तमान में अस्थाई मजदूरों, आउटसोर्सिंग कर्मियों और मुख्यमंत्री विशेष रोजगार गारंटी योजना के जरिए जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय पर मजदूरी न मिलने से पर्व-त्योहारों के दौरान भी सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने झारखंड सरकार से गिरिडीह समेत राज्य के सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में स्थाई सफाई कर्मियों की तत्काल बहाली की मांग की है, ता...