गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी संचालित करने का मामला संज्ञान में आया है। फर्जी आईडी से आमजनों को गुमराह करने तथा साइबर ठगी किए जाने की सूचना भी प्राप्त हुई है। इसे लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी के नाम, पदनाम, फोटो अथवा पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया आईडी संचालित करना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजनों से अपील : जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर डीसी अथवा किसी अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी के नाम-फोटो से संचालित किसी भी संदिग्ध आईडी पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की धनराशि ...