गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी की धर्मपत्नी प्रभा शाहाबादी का शुक्रवार को करीब 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शहर स्थित मर्सी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया गया कि वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं, समाजसेवियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने पूर्व विधायक शाहाबादी के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रभा शाहाबादी के निधन पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, अमर बाउरी, पूर्व विधायक लक्ष्म...