गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: झारखंडधाम (गिरिडीह), प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन छज्जा ढह जाने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि राजमिस्त्री घायल है। जानकारी के अनुसार आंगन की दीवार पर बना 48 फीट लंबा और 3 फीट चौड़ा आरसीसी छज्जा अचानक भरभराकर ढह गया। भारी स्लैब के मलबे में दबने से मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनीता देवी (45 वर्ष), पति लट्टू यादव और उनके बेटे राज कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- Gridih News: सलैया में छज्जा गिरने से दबकर मां-बेटे की हुई मौत, राजमिस्त्री घायलघटना का समय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे मां-बेटे घर के आंगन में दीवार के पास खड़े थे। इसी दौरान राजमिस्त्री के ऊपर चढ़ते ही आरसीसी छज्जा अचानक भरभराकर नीचे ...