गिरडीह, सितम्बर 26 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड क्षेत्र में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बिजली कटने के बाद कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन इसके बाद से लगातार बिजली गुल है। खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बिजली नहीं रहने से गावां बाजार भी अंधकारमय हो गया है। शाम होते ही बाजार समेत ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छा जाता है। इससे दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह बाधित हो रही है। विद्यार्थियों को शाम और रात में पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही है。 यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: दो दिनों से बिजली संकट, 50 से अधिक गांवों में जनजीवन प्रभ...