गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां में अवैध माइका कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात माइका लदा एक वाहन जब्त किया। पटना-डोरंडा पथ पर कन्हैया मोड़ के पास की गई इस कार्रवाई में वाहन पर लदे करीब तीन से चार टन माइका को जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया। टीम में प्रभारी फॉरेस्टर राजेंद्र प्रसाद के अलावा जिलाजीत, रोसी रंजन और सुमित चौधरी शामिल थे।माइका कहां से आया, जांच में जुटा वन विभागजब्त माइका के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़ी पहलुओं का वन विभाग छानबीन कर रहा है। वाहन से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वन ...