गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: गावां। प्रखंड के पुरनाडाबर गांव में बुधवार को खेत की साफ-सफाई के दौरान एक विशाल अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आबादी के पास अजगर होने की सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचकर बेहद सावधानी से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे दूर घने जंगल में छोड़ दिया। समय पर हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अकलेश यादव ने लोगों से अपील की कि उमस और बारिश के मौसम में सांप-बिच्छू बाहर निकलते हैं, इसलिए घरों के आसपास सफाई रखें और बच्चों को अकेले झाड़ियों की तरफ न जाने दें। यह भी पढ़ें- Hapur News: घर की दीवार पर दिखा मॉनिटर लिजर्ड, परिवार में मची अफरा-तफरी यह भी पढ़ें- Balrampur News: सड़क पर निकल...