गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां अंचलाधिकारी (सीओ) अभिषेक कुमार ने रविवार को भेलवा के समीप कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर लदे दो हाइवा को जब्त कर लिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दोनों वाहनों को गावां थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि सीओ की ओर से दोनों हाइवा को थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है। अंचल कार्यालय से औपचारिक आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, इस कार्रवाई के संबंध में अंचलाधिकारी का पक्ष जानने के लिए दूरभाष पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...