Gridih News: गावां की बेटी का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चयन
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिरने की मेधावी छात्रा रिंकी कुमारी का चयन राज्य स्तरीय 'खेलो झारखंड 2026-27' एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह गावां प्रखंड के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है, क्योंकि पूरे प्रखंड से राज्य स्तर पर चयनित होने वाली रिंकी एकमात्र एथलेटिक्स खिलाड़ी है, जो अब पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने जा रही है।
प्रतियोगिता की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रांची के खेलगांव में 3 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसमें रिंकी अंडर-17 (U-17) बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में अपना दमखम दिखाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची प्रस्थान करने से पूर्व शुक्रवार को विद्यालय परिसर में एक भावपूर्ण विदाई और सम्मान समारोह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.